'इंडिया गठबंधन से परेशान है BJP...', डिंपल यादव बोलीं- लोगों का प्यार और समर्थन समाजवादी पार्टी के साथ है

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2024 - 05:30 PM (IST)

Mainpuri News: मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। डिंपल यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन से सबसे ज्यादा परेशान भाजपा है। क्योंकि पूरी मजबूती से इंडिया गठबंधन लड़ रहा चुनाव है। उन्होंने कहा कि यह सरकार जो कहती आई है उसमें विफल रही है। लोगों का प्यार समर्थन समाजवादी पार्टी के साथ है।
PunjabKesari
डिपंल यादव ने कहा कि मैनपुरी क्षेत्र से जो बाहर हैं वो आकर बढ़कर मतदान में हिस्सा ले। जनाधार घटने से शासन में है खलबली मची है। इनकी करनी और कथनी में फर्क है। जयवीर सिंह प्रत्याशी होते हैं तो इससे अच्छी कोई बात ही नहीं हो सकती है। भाजपा सरकार ने जो-जो वादे किए, किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। भाजपा सरकार ने फ्री गैस सिलेंडर देने का वादा किया था, पेट्रोल-डीजल सस्ता करने का वादा किया था और ऐसे ही कई और वादे किए थे। जिन्हें पूरा करने में सरकार विफल रही है।
PunjabKesari
बता दें कि जहां भाजपा सरकार यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर जीत करने के लिए जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार करने में जुटी हुई है। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 अप्रैल चुनाव प्रचार की शुरुआत करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव सबसे पहले पीलीभीत में जनसभा कर जनता से सपा प्रत्याशी के हित में वोट डालने की अपील करेंगे। इसके अगले दिन यानी 13 अप्रैल को वह बिजनौर और नगीना में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें....
CM योगी ने भाजपा प्रत्याशी कवर सिंह के समर्थन में किया चुनाव प्रचार, कहा- 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज चुनावी हुंकार भरने हापुड़ पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी कवर सिंह तंवर के समर्थन में जनसभा करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश का मान बढ़ाया है। देश का तेजी से विकास हो रहा है। देश में IIT-IIM बन रहे हैं। हमारी सरकार गरीबों के विकास के लिए काम कर रही है। व्यापारियों को लाभ मिल रही है। उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिला है। हाईवे और एक्सप्रेस- वे का निर्माण हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static