डिप्टी CM के निर्देश- निर्माण कार्यों में सोशल डिस्टेंसिग का किया जाए पालन

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2020 - 12:18 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम तथा राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस समय जो कार्य पुनः प्रारंभ किए गए हैं, उनमें सोशल डिस्टेंसिग का हर हाल में पालन सुनिश्चित किया जाए।

उप मुख्यमंत्री ने शनिवार को शुरू किए गए निर्माण कार्यों के बारे में विभागीय अधिकारियों से जानकारी हासिल की। उन्होंने श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यो में निर्धारित गाइडलाइन का अनुपालन किया जाए। मौर्य ने लोक निर्माण विभाग ध्सेतु निगम व राजकीय निर्माण निगम के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह स्वयं इन कार्यों की मानिटरिंग करें और प्रोजेक्ट मैनेजर तथा संबंधित मुख्य अभियंता व अधिशासी अभियंताए परियोजनाओं का लगातार निरीक्षण करें। नियमित रूप से 
उसकी रिपोर्ट भी भेंजे।

लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से जानकारी करने पर बताया गया कि 173 परियोजनाओं पर काम  चल रहा है और इसमें 4216 श्रमिक इस समय लगे हुए हैं। यह सभी कार्य पूर्व में संचालित थे और लाक डाउन के चलते इन कार्यो को रोक दिया गया थाए जो अब शुरू कराए गए हैं। इन कार्यों में लोक निर्माण विभाग की 43 परियोजनाएं हैं। एजिनमें 874 श्रमिक कार्य कर रहे है। सेतु निगम की 18 परियोजनाएं हैंए जिनमें 456 श्रमिक कार्य कर रहे हैं और निर्माण निगम की 112 परियोजनाएं हैंए जिनमें 2886 श्रमिक कार्य कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static