किराये के मकान पर गंदा खेल; 6 पुरुष और 2 महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, इंस्टाग्राम-व्हाट्सएप से होती थी बुकिंग
punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 08:08 AM (IST)
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के एक संगठित रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना मझोला पुलिस ने सोमवार रात बुद्धि विहार इलाके में छापेमारी कर 6 पुरुष और 2 महिलाओं सहित कुल 8 लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।
आपत्तिजनक चीजें बरामद
मौके से पुलिस ने 17 सेक्स वर्धक गोलियां, 16 कंडोम, 2 खाली रैपर, 76 हजार रुपये नकद और 9 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह गतिविधि किराए के मकान में संचालित हो रही थी और बाहर से महिलाओं को बुलाया जाता था। पुलिस को आशंका है कि यह एक संगठित नेटवर्क है, जिसके तार शहर के अन्य क्षेत्रों से भी जुड़े हो सकते हैं।
इंस्टाग्राम-व्हाट्सएप से होती थी बुकिंग
इस संबंध में थाना मझोला पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। बताया जा रहा है कि यह रैकेट पूरी तरह डिजिटल माध्यमों पर आधारित था, जहां सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर सौदे तय किए जाते थे।

