BJP विधायक का जनसंख्या नियंत्रण को लेकर विवादित बयान, कहा- ‘हम दो हमारे पांच’

punjabkesari.in Thursday, Jul 26, 2018 - 03:04 PM (IST)

बलिया(उत्तर प्रदेश): अपने अटपटे बयानों के कारण अकसर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने इस बार जनसंख्या को लेकर विवादित बयान दे दिया है। सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान ‘हम दो हमारे पांच’ का नारा दिया।

उन्होंने हिंदुओं को जनसंख्या नियंत्रण के खिलाफ आगाह करते हुए कहा कि जनसंख्या नियंत्रण में यदि संतुलन नहीं रहा तो वह दिन दूर नहीं जब आबादी के आधार पर भारत में हिन्दू अल्पसंख्यक हो जाएंगे। सिंह ने कहा कि हिन्दू समाज को इसकी चिंता करनी चाहिए और ‘भारत भूमि धरती की रक्षा करने के लिए जनसंख्या बढ़ानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हिन्दू समुदाय के लोगों को कम से कम 5 बच्चे पैदा करने चाहिए। 2 औरत के लिए, 2 पुरुष के लिए और 1 सरप्लस। उन्होंने कहा कि बच्चा पैदा करना भगवान का प्रसाद है। सिंह ने कहा कि भारत तभी मजबूत होगा जब भारत का हिंदू मजबूत होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static