छेड़छाड़ की घटनाओं से परेशान किन्नरों ने किया धरना प्रदर्शन, कहा- हम नहीं हैं सुरक्षित...

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 01:27 PM (IST)

वाराणसीः उत्तर प्रदेश में आए दिन छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आती रहती है। जिससे महिलाएं काफी परेशान है। इसी के चलते वाराणसी में किन्नरों ने अपने साथ हो रही छेड़छाड़ के विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस धरने में अपने साथ हो रही छेड़खानी का मुद्दा उठाया है। इस धरने पर बैठे किन्नरों ने बैनर पोस्टर भी बनाए है। जिस पर उन्होंने लिखा है कि समाज में महिलाएं और किन्नर सुरक्षित नहीं हैं। उनके साथ अभद्रता की जाती है। इन्हीं मुद्दों को लेकर उन्होंने धरना प्रदर्शन किया है और सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।

बता दें कि जिले में छेड़छाड़ की घटनाओं के विरोध में किन्नरों ने अस्सी घाट पर धरना प्रदर्शन किया है। इस धरने पर बैठे किन्नर सलमान चौधरी ने कहा कि एक दिन पहले जब वह अस्सी घाट पर अपने कुछ साथियों के साथ पहुंची तो कुछ युवक उनके साथ बदसलूकी और अभद्रता करने लगे। इसके बाद इस आपत्तिजनक व्यवहार की शिकायत करने  के लिए तुरंत पुलिस को फोन किया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक वहां से फरार हो गया था।

PunjabKesari  
छेड़छाड़ की घटनाओं पर बरती जाए सख्ती- किन्नर  
धरने पर बैठे किन्नरों का कहना है कि छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर सख्ती बरती जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि अस्सी घाट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और एक हेल्प डेस्क भी बनाई जाए, जिससे महिलाएं और किन्नर खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

आरोपियों के खिलाफ होनी चाहिए सख्त कार्रवाई
किन्नरों ने कहा कि धर्मस्थल क्षेत्र के आसपास शाम होते ही कुछ असामाजिक तत्व शराब और गांजे का सेवन करने लगते हैं। जब कोई महिला या किन्नर वहां से गुजरता है तो असामाजिक तत्व उन पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं, जिससे बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए यहां ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए, ताकि किसी महिला या किन्नर समाज को परेशानी न हो और सभी सुरक्षित घूम सकें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static