बुलंदशहर: नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्य ऊषा सिरोही को हृदय नारायण दीक्षित ने दिलाई शपथ
punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2020 - 06:59 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने शुक्रवार को विधानभवन स्थित अपने कार्यालय में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बुलंदशहर से नव-निर्वाचित सदस्य ऊषा सिरोही को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी।
अध्यक्ष ने उन्हें संविधान, विधानसभा कार्य संचालन नियमावली, स्वलिखित पुस्तक हिन्द स्वराज्य का पुनर्पाठच् एवं संसदीय दीपिका के नवंबर माह के अंक की प्रति भेंट की। अध्यक्ष ने सदस्य को बधाई देते हुए कहा कि वह विधानसभा में एक जागरूक एवं सफल सदस्य के रूप में कामयाब हों और जीवन में यशस्वी हों तथा सदन में होने वाले वाद-विवाद में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र की जनहित की समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।