डबल मर्डर: लेखपाल और पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या, जमीन पर पड़े लहूलुहान शव
punjabkesari.in Monday, Nov 29, 2021 - 12:35 PM (IST)
आजमगढ़: जिले के तरवां थाना के चीथऊपुर क्षेत्र में लेखपाल व उसकी पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। घटना देर रात की बताई जा रही है। दोनों का शव जमीन पर रक्त रंजित पड़ा मिला। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हत्या कितनी बेरहमी से की गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस के आला अधिकारी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटे हुए हैं। वहीं शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
मामला तरवां थाना क्षेत्र की है। इस डबल मर्डर के बारे में थाने के इंस्पेक्टर सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के तीथऊपुर गांव निवासी चकबंदी विभाग में कार्यरत लेखपाल राम नगीना (53) पुत्र स्वर्गीय लालता व उनकी पत्नी मंशा देवी (51) सो रही थी। रामनगीना चिरैय्याकोट में लेखपाल था और चिरैय्याकोट में चकबंदी हो रही थी। घटना को इस मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है। यह हत्या देर रात धारदार हथियार से की गई है। घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Lucknow Encounter: UP STF की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख का इनामी शूटर ढेर, बिल्डर मर्डर केस में था वॉन्टेड

