मुंह पर मास्क... हाथ में झोला, चोरी-चोरी जा रहा था शख्स, शक होने पर पुलिस ने किया पीछा, पकड़ते ही खुला ऐसा राज कि

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 02:01 PM (IST)

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सोमवार को एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर को 255 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इसकी कीमत लगभग 56 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक एन पी सिंह ने बताया कि आरोपी को एक सूचना के बाद कैराना थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। 

यह भी पढ़ें : BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, UP के सियासी गलियारे में शोक की लहर

उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने संदिग्ध को रोका और उसके कब्जे से 255 ग्राम स्मैक (मादक पदार्थ) बरामद की। उन्होंने कहा कि यह स्मैक 56 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है तथा आरोपी की पहचान शोएब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। 

यह भी पढ़ें : घूमने निकले परिवार पर टूटा कहर, बच्चे के लिए चॉकलेट ले रहा था पिता... तभी मासूम बेटे और पत्नी के सामने गोलियों से भूनकर की ह/त्या 

उत्तर प्रदेश में फरुर्खाबाद जिले के कादरी गेट थाना क्षेत्र में अज्ञात असलाहधारियों ने हरियाणा के एक युवक की उसकी पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सोमवार को बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद जनपद के चांदावली थाना क्षेत्र के दयालपुर निवासी अरुण सिंह (30) अपनी पत्नी राखी और दो वर्षीय पुत्र जयंत के साथ कार से 24 जुलाई को घूमने निकले थे... पढ़ें पूरी खबर 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static