Noida में पकड़ा गया अवैध चीनी नागरिक, मणिपुर की लड़की से शादी कर चला रहा था कंपनी... जासूसी के शक से खुफिया एजेंसियां हैरान

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 10:54 AM (IST)

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना बीटा- दो पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर अवैध रुप से देश में रह रहे एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने एनआरआई सिटी के पास से एक चीनी नागरिक सांग जियाओमी (38) को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा के एक सोसाइटी में रह रहा था।

ये भी पढ़ें:- 'कान में जिन्न बोल रहा था ह/त्या कर दो...' बुजुर्ग व्यापारी के मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, CCTV से बेनकाब हुआ पूरा सच

उन्होंने बताया कि जांच की गई तो पता चला कि वह एक वर्ष के लिए 26 जून 2019 से 25 जून 2020 तक के वैध वीजा पर भारत आया था। उन्होंने बताया कि वीजा अवधि समाप्त होने के बाद वह अवैध रूप से भारत में रहने लगा। उन्होंने बताया कि उसने धोखाधड़ी करके वीजा खत्म होने के बाद भारत गणराज्य में फर्जी आधार कार्ड बनवाया। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड के आधार पर उसने पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज बनवा लिया, तथा वह जेपी ग्रीन सोसायटी ग्रेटर नोएडा में रहने लगा।

ये भी पढ़ें:- पहले ही दिन नीयत खराब, काम करने आई महिला ने उड़ाया मोबाइल फोन, CCTV में कैद हुई करतूत

उन्होंने बताया कि जांच में यह भी पता चला है कि इसने पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की रहने वाली एक युवती से शादी भी कर ली। इसकी एक 3 वर्ष की बेटी है, तथा यह अपनी पत्नी के नाम से कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाता है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गुप्तचर एजेंसिया गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं वह भारत में रहकर जासूसी तो नहीं कर रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static