''वलीमे के स्टेज पर पहुंची पहली पत्नी, हाथ में कैमरा और पीछे पुलिस...'', महिला ने दुल्हन का VIDEO बना दूल्हे को सिखाया सबक

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 11:53 AM (IST)

Kanpur News: शहर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक हाई-प्रोफाइल ड्रामे और विवाद की खबर सामने आई है। जहां स्थित चौधरी मैरिज लॉन में बीते शुक्रवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक वलीमे के जश्न के बीच पहली पत्नी पुलिस फोर्स के साथ जा पहुंची। अपने पति को बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचाते देख महिला का गुस्सा फूट पड़ा और उसने स्टेज पर बैठकर दूसरी दुल्हन को अल्टीमेटम दे डाला। हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी आसिफ मोहम्मद पेशे से इंटीरियर डेकोरेटर है। साल 2022 में फेसबुक के जरिए उसकी पहचान चमनगंज की रहने वाली सहाना हसन से हुई थी। दोनों के बीच प्यार बढ़ा और फिर परिजनों की रजामंदी से दोनों ने धूमधाम से निकाह किया था। शादी के कुछ समय बाद तक सब ठीक चला, लेकिन साल 2024 में पति-पत्नी के रिश्तों में कड़वाहट आ गई और मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच गया।

ये भी पढ़ें:- 'अमौसी एयरपोर्ट पर बम है...', शराब के नशे में मजदूर ने घुमाया फोन, फिर जो हुआ उसकी सोची न थी

सहाना ने पति के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके जवाब में आसिफ ने अदालत में विदाई (सेक्शन 9) की अर्जी दाखिल की थी। मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन ही था कि आसिफ ने चोरी-छिपे दूसरी शादी रचा ली। 24 तारीख को चकेरी के मैरिज लॉन में उसका वलीमा रखा गया था। इस बात की भनक आसिफ के ही एक पड़ोसी ने पहली पत्नी सहाना को दे दी।

खबर मिलते ही सहाना पुलिस को साथ लेकर सीधे वलीमे के पंडाल में पहुंच गई। पहली पत्नी को पुलिस के साथ देखकर आसिफ खिसकने लगा, लेकिन सहाना सीधे स्टेज पर चढ़ गई। उसने दूसरी पत्नी का वीडियो बनाते हुए साफ शब्दों में कहा कि मुझे जानती हो? मैं आसिफ की पहली पत्नी हूं, हमारा तलाक नहीं हुआ है और मैं तुम लोगों को छोड़ूंगी नहीं।

ये भी पढ़ें:- बारात जाने की खुशियां मातम में बदलीं: आवारा पशु को बचाने के चक्कर में उजड़े 3 परिवार

स्टेज पर हुए इस ड्रामे के बाद वलीमे का माहौल अचानक बदल गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी दूल्हे आसिफ को हिरासत में ले लिया और चौकी ले आई। मामले पर एसीपी आशुतोष सिंह ने बताया कि बिना कानूनी तलाक के दूसरी शादी करने के आरोपों की जांच की जा रही है। चूंकि मूल विवाद चमनगंज थाना क्षेत्र का है, इसलिए मामला संबंधित थाने को स्थानांतरित कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static