घरेलू कलह के चलते मां ने 4 साल की बेटी को गला घोंटकर मार डाला, गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 02, 2022 - 08:53 PM (IST)

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बाखरपुर गांव में एक मां ने अपनी ही चार साल की मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन का कहना है कि महिला पर अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। 

उन्होंने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की वजह महिला के पति ने घरेलू कलह बताई है। धर थाना बालैनी पुलिस के अनुसार बाखरपुर गांव निवासी रोहित कुमार की शादी करीब पांच वर्ष पहले बुलंदशहर की गाजीपुर निवासी मोहिनी के साथ हुई थी। रोहित नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। जादौन ने बताया कि शादी के बाद से ही महिला पर घर में विवाद करने का आरोप है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार रात मोहिनी ने अपनी चार वर्षीय बेटी शिवी की गला घोटकर हत्या कर दी। रोहित बुधवार सुबह काम करके जब घर वापस लौटा तो उसे घटना का पता चला। इसके बाद उसने पुलिस को जानकारी दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

Recommended News

static