लॉकडाउन का इफेक्ट: महिला ने बच्चे को रास्ते में दिया जन्म
punjabkesari.in Sunday, May 17, 2020 - 06:11 PM (IST)
अयोध्या: कोरोना महामारी के कारण देश में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। प्रवासी मजदूर अपने घरो की तरफ पलायन कर रहे है। इसी बीच एक मजदूर अपनी पत्नी के साथ ट्रक से अम्बेडकरनगर जा रहा था। इसी बीच पत्नी को अयोध्या हाइवे पर प्रसव पीड़ा का दर्द लगा। इस पर स्थानीय मुस्लिम महिलाओं की मदद से उसने बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
सूत्रेां से पता चला है कि युवक अंबेडकर नगर का निवासी है जो कि लॉकडाउन में मुंबई में फस गया था। उसकी पत्नी गर्भवती थी जिससे वह अपने घर जा रहा था, लेकिन महिला को फैजाबाद के रौनाही थाना क्षेत्र के पास उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।जिस पर स्थानीय मुस्लिम महिलाओं की मदद ली गई और महिला ने बच्चे को जन्म दिया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
मायावती ने जन्म दिन पर कार्यकताओं को दिया बड़ा संदेश, कहा- चुनाव में इस शर्त पर होगा गठबंधन पर विचार

