पहले बच्चों की हत्या, फिर खुदकुशी, सुसाइड नोट में जो लिखा- उसने सभी को झकझोर दिया
punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 04:32 PM (IST)
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां सशस्त्र सीमा बल की महिला कर्मी के पति ने कथित तौर पर अपने दो नाबालिग बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 66वीं बटालियन में तैनात एक महिला कांस्टेबल का परिवार शहर के गांधीनगर इलाके में किराए के मकान में रहता था। रविवार सुबह महिला कांस्टेबल के पति अमरेश कुमार (45) ने कथित रूप से अपनी चार साल की बेटी कंचन और तीन साल के बेटे अमरेंद्र कुमार की हत्या कर दी।
कमरे में मिले तीनों के शव
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और एसएसबी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार बेटी कंचन का शव कमरे की ग्रिल से लटका हुआ मिला, जबकि बेटे अमरेंद्र का शव फर्श पर पड़ा था। वहीं अमरेश कुमार का शव कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला।
पुलिस कर रही जांच
अंकुर कुमार गौतम ने बताया कि पहली नजर में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अमरेश कुमार ने दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस महिला एसएसबी जवान के बारे में भी जानकारी जुटा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

