बड़े भाई अफजाल अंसारी बोले- मुख्तार बेगुनाह, कोई छू भी नहीं सकता, जल्द होगा रिहा

punjabkesari.in Thursday, Apr 01, 2021 - 10:52 AM (IST)

लखनऊ: यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी को यूपी से पंजाब लाने की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। 5 बार मुख्तार को जान से मारने की कोशिश की गई। मुख्तार अंसारी की पत्नी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर उनकी सुरक्षा का ख्याल रखने को कहा है। उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्तार अंसारी के कई दुश्मन सांठगांठ कर बैठे हैं।

एक निजी चैनल के बातचीत करते हुए अफजल अंसारी ने कहा कि कोविड के चलते मुख्तार के मामले में फिजिकल हियरिंग को रोका जा रहा है। अफजाल ने कहा कि मुख्तार के जीवन पर संकट आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस को उसकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। अफजाल अंसारी ने कहा कि लोग पूछ रहे हैं कि मौका मिल गया है। अब गाड़ी पलट जाएगी। उन्होंने कहा कि उसका ट्रायल होगा और वह बेदाग रिया होगा।

अफजाल ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि यह मुख्तार अंसारी का डेथ वारंट है। उसके दुश्मन सोच रहे हैं कि मौका मिले और अंसारी का काम तमाम कर दिया जाए। अफजाल ने कहा कि ऊपर वाले की अदालत में अगर दिन पूरा हो जाए तो कोई बच नहीं सकता। मगर अगर दिन पूरा नहीं हुआ तो कोई कुछ बिगाड़ भी नहीं सकता। अंसारी के ऊपर लगे हुए सारे मुकदमे झूठे हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static