Electricity Corporation: खतरे में संविदा कर्मचारियों की नौकरी, एक साथ निकाले जाएंगे इतने कर्मचारी
punjabkesari.in Saturday, Feb 01, 2025 - 01:31 PM (IST)
Ghaziabad News: बिजली निगम नए साल में कुछ बदलाव करने जा रही है। दरअसल, लखनऊ में हुई बैठक में तय किया गया है कि गाजियाबाद जिले में 218 की मैन पावर हटाए जाएंगे। जिससे आने वाले समय में उपभोक्ताओं को काफी समस्याएं होने वाली हैं। ये सभी संविदा कर्मचारी होंगे जो क्षेत्र के मरम्मत कार्य, लाइनमैन से लेकर रिवेन्यू, मीटर आदि डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं।
वहीं, कुल लोगों का मानना है कि एक साथ इतने कर्मचारियों को हटाने के बाद से बिजली निगम का सिस्टम गड़बड़ा सकता है। सबसे अधिक परेशानी उपभोक्ताओं को होने वाली है। मरम्मत कार्य को लेकर अक्सर उपभोक्ता अपने इलाके के लाइनमैन और संविदा कर्मचारियों पर निर्भर रहते हैं और उन्हें ही कॉल करके शिकायत करते हैं, लेकिन इनके न होने से उपभोक्ताओं को नए सिस्टम को समझना होगा। वहीं, इस प्रपोजल में कुछ पदों पर संख्या बढ़ाई भी जा रही है। हालांकि, ये संख्या अब भी तय संख्या से कम है।
जल्द जारी हो सकता है सूची
जिले में किन कर्मचारियों को हटाया जाएगा उनके नाम को अबी बिजली निगम के अधिकारियों ने गुप्त रखा है, लेकिन प्रपोजल तैयार हो चुका है। इसमें मेरठ में काम भी शुरू हो गया है। गाजियाबाद में फरवरी के अंत तक इसे शुरू किया जा सकता है। ये प्रपोजल उच्च अधिकारियों के समक्ष भी रखा जा चुका है। जिस पर काम जल्द शुरू होगा। इसमें संविदा कर्मचारियों को लेकर सूची भी तैयार हो रही है।
जिले में अभी 1170 संविदा कर्मचारी हैं जिसकी संख्या इस प्रपोजल मुताबिक अब 952 कर दी जाएगी, जिसमें 218 संविदा कर्मचारियों को हटाया जाएगा।