एनकांउटरः पुलिस ने 10 हजार रूपये के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Aug 03, 2019 - 01:15 PM (IST)

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश में देवबंद क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक दस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है। घायल बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश शुक्रवार शाम को उत्तराखंड की सीमा के पास किसी घटना को अन्जाम देने के लिए आने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी की। इस बीच बदमाश आता देखकर पुलिस ने उसे रूकने के लिए कहा। बदमाश ने पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका साथी फरार हो गया।

पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार दस हजार रूपये को इनामी बदमाश शहजाद बड़गांव क्षेत्र के जूनाबढ़ी गांव का निवासी है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static