इटावा: राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में तेंदुओं ने मचाया आतंक, लोगों में है दहशत का माहौल
punjabkesari.in Sunday, Mar 12, 2023 - 05:24 PM (IST)

इटावाः राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी (National Chambal Century) से जुड़े उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा (Etawah) जिले के बीहड़ों में तेंदुओ का आतंक लोगों में खासी दहशत मचाए हुए है। एक के बाद एक करके लगातार तेंदुओ के सामने आने की सूचनाएं ग्रामीणों के जरिए पुलिस और राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी के अफसरों को मिल रही हैं। सेंचुरी के अधिकारी और कर्मी तेंदुए को पकड़ने के लिए नगाड़े आदि बजा कर सर्च अभियान चला रहे हैं।
बता दें कि सेंचुरी के इटावा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी हरि किशोर शुक्ला ने आज यानी रविवार को यहां बताया कि, इटावा जिले में सहसों थाना क्षेत्र के अंतर्गत टिटावली गांव के पास बीहड़ों में एक तेंदुआ देखे जाने के कारण गांव वालों में हड़कंप मचा हुआ। कई बार अलग-अलग स्थानों पर तेंदुआ देखें जाने के चलते ग्रामीण दहशत में है। अपने बच्चों और जानवरो की सुरक्षा कर रहे है। तेंदुए की चहल कदमी के बाद चंबल सेंचुरी के अफसर सर्च अभियान चला रहे है लेकिन तेंदुआ अभी तक सेंचुरी के अफसरों की नजर में नहीं आया है।
यह भी पढ़ेंः मुख्तार अंसारी पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 26 लाख रूपए की बेनामी संपत्ति जब्त
ग्रामीणों ने पुलिस को दी जानकारी
तेंदुए को देखने वाले प्रत्यक्षदर्शी रोहित यादव ने बताया कि, वह अपनी बहन के साथ खेत पर सरसों काटने गया था, तभी देखा एक तेंदुआ उसकी मोटर साइकिल के पास आ गया, हम अपनी बहन को वहां से लेकर भागे और जिस पर तेंदुआ पीछे आया, लेकिन हम लोग एक जगह छुप गए। जिसके बाद वह चला गया। इसकी जानकारी हमने ग्रामीणों को दी पुलिस की ओर से ऐसा कहा गया है कि, सुबह साढ़े 8 बजे के आसपास ग्रामीणों ने एक तेंदुए को देखा है जिसकी सूचना चंबल सेंचुरी के अधिकारियों को दे दी गई है।
यह भी पढ़ेंः UP News: धमकी देकर शादी के लिए दबाव बना रहा था सिपाही, युवती पहुंची थाने...मामला दर्ज
खाने की तलाश में यह जंगली जानवर आबादी में घुस आते
जिसके बाद वन कर्मियों ने सक्रिय हो उस तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की लेकिन तेंदुआ नही दिखा। बताया जा रहा है कि बीहड़ क्षेत्र में अक्सर तेंदुए देखें जाते रहे है कई बार तेंदुओं ने जानवरो और इंसानों पर हमला भी किया है लेकिन ग्रामीणों की सजगता के चलते तेंदुए ग्रामीण आबादी क्षेत्र से दूर हो जाते है लेकिन खाने की तलाश में यह जंगली जानवर आबादी में घुस आते है। सहसों क्षेत्र में कई दिनों से तेंदुए की चहल कदमी देखी जा रही थी।