''चाय पीने गए थे 5 दोस्त...'' रास्ते में आवारा सांड़ बना काल, 2 की दर्दनाक मौ/त से मचा कोहराम

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 11:46 AM (IST)

Badaun News: बदायूं जिले में एक कार के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से उसमें सवार 2 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार देर रात उझानी कोतवाली क्षेत्र में कल्याण चौक के पास की है। उसने बताया कि नारायणगंज मोहल्ले के निवासी 5 दोस्त उझानी-बदायूं मार्ग पर खुली चाय की नई दुकान पर गए थे। उसने बताया कि लौटते समय एक आवारा सांड़ को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद कार बिजली के खंभे से जा भिड़ी और पलट गई।

ये भी पढ़ें:- डॉक्टर साहब पेशी पर... कुर्सी पर बैठा ड्राइवर करने लगा मरीजों का इलाज, अस्पताल का VIDEO VIRAL

उझानी क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे ने बताया कि पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सागर (20) और रामकेश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हादसे में सक्षम मिश्रा (18), अंकित शाक्य (20) और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घायलों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनका राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static