इटावाः  12 लाख के गांजे के साथ पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2019 - 12:35 PM (IST)

इटावा: जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर अपराध को रोकने के लिए सभी थानों की पुलिस को निर्देश दे दिए गए। इसी को लेकर आज क्राइम ब्रांच टीम ऑफ फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। आपको बता दें कि पुलिस ने नेशनल हाईवे 2 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाते समय एक संदिग्ध कार दिखाई दी थी। जिसे रोकने की कोशिश की गई ताे आरोपी भागने लगे।

वही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पीछा करते हुए पुलिस ने कार समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 12 लाख रुपये का गांजा आैर 22490 रुपए नगद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नशीला पदार्थ का धंधा करते हैं । जगह-जगह पर जाकर बेचते हैं। पुलिस की इस सफलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 15000 का नगद पुरस्कार  दिया गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static