सहारनपुर के किसान ने एक हेक्टेयर में की 1506 क्विंटल गन्ने की पैदावार, क्षेत्रीय गन्ना प्रतियोगिता में मिला पहला स्थान

punjabkesari.in Wednesday, Jul 27, 2022 - 06:53 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक प्रगतिशील किसान ने प्रति हेक्टेयर 1506.0 क्विटंल गन्ने की पैदा कर क्षेत्रीय गन्ना प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि क्षेत्रीय गन्ना प्रतियोगिता पौधा संवर्ग 49 किसानों ने आवेदन किया था और गन्ना विभाग ने 42 किसानों के यहां गन्ने की कटाई कराकर उनकी पैदावार का आंकलन किया। इस प्रतियोगिता में गांव महेशपुर निवासी किसान सतीश ने प्रति हेक्टेयर 1506.50 क्विंटल गन्ना पैदाकर पहला स्थान हासिल किया।      

उप गन्ना आयुक्त डा. दिनेश्वर मिश्र ने बताया कि महेशपुर गांव का ही दूसरा किसान अमित कुमार ने 1498.50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गन्ने का उत्पादन किया और दूसरे स्थान पर रहा। गांव अलीपुरा निवासी सेठपाल ने प्रति हेक्टेयर 1488. 50 क्विंटल गन्ना पैदा किया और तीसरे स्थान पर रहा।  

डा. मिश्र ने कहा कि इन तीनों किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हालांकि ये मंडलीय प्रतियोगिता थी जिसमें पहले तीनों स्थान सहारनपुर जिले के ही रहे। प्रतियोगिता में तीस किसानों ने आवेदन किया था और गन्ना विभाग ने 14 किसानों के यहां गन्ने की कटाई कराकर प्रति हेक्टेयर हुई गन्ने की पैदावार की जानकारी लेने का काम किया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static