योगी सरकार की कर्जमाफी का भी नहीं मिला लाभ, बैंक के 2 लाख के कर्ज ने ली किसान की जान

punjabkesari.in Friday, Aug 10, 2018 - 02:43 PM (IST)

मथुरा: किसान की आय दोगुनी करने का वायदा कर रही सरकार के दावे कुछ भी हों लेकिन मथुरा के नौहझील क्षेत्र के गांव नावली के किसान की बैंक के 2 लाख रुपए के कर्ज ने जान ले ली। किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह किसान का शव गांव के बाहर खेत पर नीम के पेड़ पर लटका मिला। घटना से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

नौहझील के गांव नावली के 45 वर्षीय किसान कुशलपाल ने बैंक से 2010 में 2 लाख रुपए का कर्ज लिया था। खेती किसानी से लाख प्रयास करने के बाद भी कुशलपाल बैंक का लोन नहीं चुका पाया। प्रदेश की योगी सरकार की किसानों की कर्जमाफी योजना का भी उसे लाभ नहीं मिला पाया। बैंक द्वारा कर्ज चुकाने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

ग्रामीण रामगोपाल ने बताया कि कुशलपाल की गांव में इज्जत थी, लाख कोशिश के बाद भी वह कर्ज नहीं चुका पा रहे थे। बैंक की ओर से बेइज्जती के डर से वह गुमसुम रहने लगे थे। उनकी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। 2 साल पहले उन्होंने 5 बीघा खेत भी बेच दिया था लेकिन इसके बाद भी कर्ज नहीं चुका सके। वह बुधवार की शाम को 4 बजे घर से मोटरसाइकिल पर निकले। इसके बाद घर नहीं पहुंचे और गुरुवार की सुबह उनका शव जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static