होटल में 2 युवकों संग बिस्तर पर लेटी थी पत्नी, कमरे में आ पहुंचा पति, फिर...

punjabkesari.in Friday, May 10, 2024 - 11:51 AM (IST)

कासगंज: कहते हैं कि पति-पत्नी के रिश्ते की बुनियाद विश्वास पर टिकी होती है, लेकिन वहीं रिश्ता अगर विश्वासघात करे तो यह बात असहनीय हो जाती है। ऐसा ही एक मामला यूपी के कासगंज में देखने को मिला है। जहां पति से अलग रह रही एक महिला ने दूसरे युवकों के साथ संबंध रखा। जिसके चलते पति ने पत्नी को होटल में दो युवकों के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। 

क्या है मामला? 
मामला कासगंज क्षेत्र का है। जहां एक सरकारी अस्पताल में काम करने वाली महिला डॉक्टर का अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा था। महिला डॉक्टर करीब एक साल से अपने पति से अलग रह रही थी। महिला डॉक्टर के किसी और से अवैध संबंध थे। इसी के चलते महिला की अपने पति से अनबन चल रही थी। 
जिसके चलते महिला डॉक्टर का पति अपनी पत्नी पर नजर रख रहा था। एक दिन महिला डॉक्टर दो युवकों के साथ होटल के कमरे में पहुंच गई। पति को जब इसकी भनक लगी तो वह भी पूरे परिवार के साथ होटल पहुंचा और कमरे के अंदर तीनों को एक साथ पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी और दोनों युवकों को जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को पकड़कर कोतवाली ले गई। 

होटल के रूम का दरवाजा खुलते ही हैरान रह गया पति 
महिला की शादी साल 2013 में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही महिला का पति से विवाद होता रहता था। पति को इस बात का शक था की महिला का किसी और से नाजायज रिश्ता है। लगभग एक साल पहले महिला अपने ससुराल छोड़कर कहीं और रहने लगी थी, लेकिन उसका पति उसके ऊपर पूरी नजर रख रहा था। बुधवार की रात को पति को सूचना मिली की महिला पटियाला के किसी होटल में दो युवकों के साथ ठहरी हुई है। बस फिर क्या था, पति अपने परिवार वालों के साथ होटल पहुंच गया और उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया। फिर क्या था जैसे ही दरवाजा खुला सभी हैरान रह गए। 

दो युवकों संग बेड पर लेटी थी पत्नी 
महिला दोनों युवकों के साथ बेड पर लेटी थी। पत्नी को दो युवकों के साथ देखकर पति बौखला गया और उसने पत्नी को सबसे सामने ही पीटना शुरू कर दिया।बाकी दोनों युवकों को भी पति और उसके घरवालों ने जमकर पीटा। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस तीनों को पकड़ कर कोतवाली ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static