बाराबंकी में धान तौल को लेकर दो पक्षों में मार पीट, 5 किसान घायल

punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2020 - 06:23 PM (IST)

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी शहर की नवीन मंडी स्थित विपणन शाखा के कांटा नंबर दो पर भी तौल को लेकर किसानों और कर्मियों में विवाद हो गया। विवाद ने भयानक रूप ले लिया जिसमें पांच लोगा गंभीर रूप से घायल हो गये। किसानों ने निजी कर्मी को कार्यालय में बंद कर दिया। मौके पर पहुंचे केंद्र प्रभारी ने दो नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए जाने के लिए तहरीर दी है।
PunjabKesari
बता दें कि बाराबंकी के कस्बा बदोसराय स्थित विपणन शाखा के धान खरीद केंद्र पर धान की तौल कराने को लेकर निर्मल तिवारी निवासी रमसहाय व राजेंद्र यादव निवासी रसूलपुर के बीच सुबह विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडें निकल आए और मारपीट शुरू हो गई। इसमें निर्मल पक्ष से नीरज (22), निर्मल (45) तथा दूसरे पक्ष से आलोक (22), अमर यादव (13) व राजेंद्र प्रसाद (50) समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी सिरौलीगौसपुर में भर्ती कराया। जहां से आलोक तथा राजेंद्र प्रसाद की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल को रेफर कर दिया।

PunjabKesari
डी.एम आदर्श सिंह से जब धान तोल केंद्र पर लगातार हो रही मारपीट की घटनाओं और धान तोल केंद्रों पर हो रही भ्रष्टाचार के बारे में पूछा गया, तो अपना रटा रटाया जवाब देते हुए कहा कि जहा से भी शिकायतें मिल उन पर हम लोग कार्रवाई रहे है। किसानों की सुविधा को देखते हुए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति फ़ोन करता है तो उसकी समस्या को दूर किया जाता है। इस बार धान की पैदावार ज़्यादा हुई है। इसलिए धान  तौल  में दिक्कत आ रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static