किसानों को आधुनिक तरीके से खेती के लिए किया जाए प्रेरित: योगी

punjabkesari.in Friday, Jun 22, 2018 - 09:00 AM (IST)

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपार सम्भावनाओं वाला राज्य है और यहां किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है।

योगी ने कहा कि उर्वरा भूमि, जल संसाधन पर्याप्त, किसान मेहनती, युवा प्रतिभावान, महिलाएं बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रगति और समृद्धि के लिए इसे नई दिशा देने की आवश्यकता है। ‘द मिलियन फार्मर्स स्कूल’ द्वितीय संस्करण किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकी के प्रति जागरूक करके इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मुख्यमंत्री गुरुवार को ‘द मिलियन फार्मर्स स्कूल 2.0 (किसान पाठशाला)’का शुभारम्भ करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने ‘द मिलियन फार्मर्स स्कूल 2.0 की पुस्तिका का विमोचन किया। साथ ही, फार्म मशीनरी बैंक के विभिन्न लाभार्थी स्वयं सहायता समूहों को चयन-पत्र प्रदान किया एवं एग्री जंक्शन योजना के लाभार्थी कृषि स्नातकों सुभाष रावत,दिनेश कुमार, संजीत वर्मा, अरुण कुमार सिंह, धर्मराज यादव को लाभान्वित किया।

योगी ने इस मौके पर खेत-तालाब योजना के लाभार्थियों लक्ष्मी, अश्विनी कुमार, राम रतन, नवल किशोर, खड्ग सिंह को लाभान्वित किया और सूरज भान सिंह, शोभनाथ, सजीवन लाल,सतीश कुमार को मृदा  स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static