फर्रुखाबाद: बौद्ध महोत्सव का शुभारंभ करने पहुंचे डिप्टी CM, 22 सड़कों का किया शिलान्यास

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2019 - 12:21 PM (IST)

फर्रुखाबाद: यूपी में आयोजित संकिसा बौद्ध महोत्सव का शुभारंभ करने पहुंचे प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 22 सड़कों का शिलान्यास किया है। जिनकी कुल आनुमानित लागत 11 करोड़ 34 लाख 77 हजार होगी।

जानकारी मुताबिक डिप्टी सीएम ढेड़ घण्टे लेट संकिसा बौद्ध तीर्थ स्थल पर हेलीकाप्टर द्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठकर जिले के विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने प्रेस-वार्ता के दौरान बताया कि देश की जनता को सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल में आगे आना होगा। उत्तर-प्रदेश में जल्द ही टूटी हुई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। क्योंकि उन सड़कों की टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है।
PunjabKesari
केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा को निशाना बनाते हिए कहा कि- सपा, बसपा के समय से जो सड़के टूटी पड़ी थी उनका भी निर्माण कराया जा रहा है। सपा सरकार में मकानों और दुकानों पर कब्जे किए जा रहे थे। वहीं बीजेपी सरकार में बताया कि कब्जा की गई दुकानों को खाली कराया जा रहा है। 
PunjabKesari
'हमारी सरकार ने धारा 370 हटाने के साथ 35 ए को हटाया'
अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई होती रहेगी। देश में घुसपैठियों को नहीं रहने दिया जायेगा। यह देश हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाइयों की धरती है। विश्व के अन्य देशों के बौद्ध नागरिक भारत देश में पैदा होना चाहते हैं। क्योंकि भारत वर्ष में भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने धारा 370 हटाने के साथ 35 ए को हटाया है।
PunjabKesari
सरकार का अगला मिशन POK- केशव
वहीं सरकार का अगला मिशन है कि पाक अधिकृत कश्मीर (POK) को भारत सरकार अपने कब्जे में लेगी। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान को बताया कि सबसे पहले वे स्वयं ही भारत को स्वच्छ करने के लिए आगे आए थे। उस समय भी प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस देश में सफाई करना कोई एक जाति का काम नहीं हैं। इसके लिए सभी भारत वासी को आगे आना होगा। आज प्लास्टिक मुक्त भारत करने की दिशा में जो उन्होंने 2 अक्टूबर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जन्म जयंती गुरुदेश समिति पर देश का आवाह्न किया है। सारे देश वासियों को संदेश दिया है कि यदि हमें पर्यावरण की रक्षा करनी है तो हम सबको मिलकर देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त कराना होगा। 

इसी क्रम में केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने स्वयं समुद्र तट पर अपने हाथों से सिंगल यूज प्लास्टिक को उठाया चाहे वो बोतल रहे हो या फिर पन्नियां।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static