फर्रुखाबाद में BSP को बड़ा झटका, पूर्व MLC मनोज अग्रवाल और उनकी पत्नी भाजपा में शामिल

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2024 - 01:24 PM (IST)

फर्रुखाबाद (दिलीप कटियार): बहुजन समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल और उनकी पत्नी पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।  इससे बसपा को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि मनोज अग्रवाल बसपा सुप्रीमो मायावती के अति करीबी रहे हैंं। वह खुद पालिकाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
PunjabKesari
दरअसल, आज लखनऊ स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मनोज अग्रवाल और उनकी पत्नी वत्सला अग्रवाल को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। पूर्व एमएलसी के भाजपा में शामिल हो जाने से जनपद में पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। सत्ताधारी दल भाजपा में शामिल होने से पूर्व एमएलसी के समर्थकों में खुशी की लहर है। बता दें कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मनोज अग्रवाल को सपा-बसपा गठबंधन से चुनाव लड़ाया गया था। वहीं, साल 2023 में हुए निकाय चुनाव में भाजपा जिला अध्यक्ष की मां सुषमा गुप्ता को हराकर अध्यक्ष बसपा नेता की पत्नी वत्सला अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष बनीं थीं।
PunjabKesari
वहीं, आज पूर्व डीजीपी विजय कुमार ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके साथ-साथ आईपीएस अनुपमा, बीएसपी नेता धर्मवीर चौधरी, सपा से ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर, कांग्रेस से अंबुज शुक्ला, बसपा से सचिन त्रिपाठी, सचिन शर्मा, कांग्रेस से दब्बू तिवारी और कानपुर से वर्तमान पार्षदों ने भी भाजपा का हाथ थाम लिया है। बता दें कि यूपी के पूर्व कार्यवाहक DGP विजय कुमार ने बीजेपी शामिल हो गए है। उन्हें बीजेपी लोकसभा का चुनाव भी लड़ा सकती है। विजय कुमार ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। विजय कुमार कुछ दिन पहले ही रिटायर हुए हैं। यूपी में अभी 12 सीटें हैं जहां से बीजेपी ने अभी अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए गए हैं। माना जा रहा है कि विजय कुमार को मछलीशहर या कौशांबी से पार्टी उम्मीदवार बना सकती है।

ये भी पढ़ें.....
Politics News: स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- ‘आतंकी संगठनों के समर्थन से चुनाव लड़ रहे राहुल’

2024 लोकसभा चुनावों में चुनावी प्रचार के लिए सभी पार्टियों के दिग्गज चुनावी मैदान में उतर कर अपनी जीत सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं। इसी क्रम चुनावी प्रचार के लिए मेरठ पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस और गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए ये तक कह डाला कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिए आतंकियों का सहारा ले रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static