फेरों से ठीक पहले दुल्हन ने कहा ‘नहीं करूंगी शादी!’—प्रेमी के लिए ठुकराई बारात, मंडप में मचा हड़कंप!
punjabkesari.in Monday, Dec 08, 2025 - 07:14 AM (IST)
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां शादी के मंडप में सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं—बारात आ चुकी थी, स्वागत हो गया था, द्वारचार हो चुका था और वरमाला भी पड़ चुकी थी। सबको लगा कि अब बस सात फेरे बाकी हैं। लेकिन इसी बीच दुल्हन ने सभी को हैरान करते हुए शादी से इनकार कर दिया।
दुल्हन ने कहा—दबाव डालोगे तो जहर खा लूंगी
जैसे ही दुल्हन ने शादी नहीं करूंगी कहा, दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। घरवालों ने उसे मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन दुल्हन अड़ गई। उसने साफ कह दिया— अगर शादी के लिए दबाव डाला तो जहर खाकर जान दे दूंगी। शादी करूंगी तो सिर्फ अपने प्रेमी से, क्योंकि हम दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खाई है। दुल्हन की यह बात सुनकर परिवार वाले सन्न रह गए। शादी की सारी खुशियां एक पल में रुक गईं।
बारात बिना दुल्हन लौटी वापस
जब दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही, तो वर पक्ष ने स्थिति को देखकर बारात को वापस ले जाने का फैसला कर लिया। बिना दुल्हन के ही बारात घर लौट गई।
परिजनों ने लड़की को प्रेमी के घर छोड़ा
दुल्हन के फैसले के बाद उसके परिजन उसे उसके प्रेमी के घर छोड़ आए।
पुलिस ने बताया—प्रेम-प्रसंग का मामला
औंग थाना क्षेत्र की यह घटना पुलिस तक पहुंची। थानाध्यक्ष रमा शंकर सरोज ने बताया कि जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का निकला है। दुल्हन उसी युवक से शादी करना चाहती थी, जो उसके पड़ोस में रहता है।दोनों बालिग हैं और दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है।

