रायबरेली में सपा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पर FIR दर्ज, PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप

punjabkesari.in Monday, Sep 06, 2021 - 06:02 PM (IST)

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक मनोज कुमार पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।      

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि ऊंचाहार कोतवाली में शिवगढ़ इलाके के निवासी दिलीप कुमार ने ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ0 मनोज कुमार पांडेय ने अपने विधानसभा क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल गांव में सार्वजनिक रूप से जनता को सम्बोधित करते हुए मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया था। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस संबंध में दिलीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने सपा विधयाय के खिलाफ सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।       

दूसरी ओर मनोज पांडेय ने मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप का खंडन करते हुए कहा कि उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास है। उनके विरोधी उनकी बढ़ती लोकप्रियता को हजम नहीं कर पा रहे है और उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसको एडिट और तोड़मरोड़ कर गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static