भदोही दुर्गा पूजा पंडाल में आग: तीन घंटे तक हर तरफ चीख-पुकार और भगदड़, अब तक 5 की मौत...जांच के लिए SIT गठित

punjabkesari.in Monday, Oct 03, 2022 - 10:29 AM (IST)

भदोही: उत्तर प्रदेेश में भदोही जिले के औराई थानाक्षेत्र में एक दुर्गा पूजा के पंडाल में आग लगने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है, जबकि हादसे में 66 अन्य लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतकों में 2 महिला समेत 3 बच्चे शामिल हैं। पंडाल में भीषण आग से तीन घंटे तक चीख-पुकार और भगदड़ की स्थिति बनी रही।
PunjabKesari
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने सोमवार को बताया कि औराई थाने से 100 मीटर दूर नरथुआ गांव में एक पूजा समिति के पंडाल में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे भीषण आग लग गई थी। हादसे में 2 महिला और 3 बच्चों की मौत हो गई। वहीं, 66 अन्य लोग घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि भदोही की जया देवी (45), अंकुश सोनी (12) और नवीन (10) की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि औराई थाने में एक व्यक्ति और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
PunjabKesari
जिलाधिकारी राठी ने बताया कि घटना की जांच के लिए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एडीजी) राम कुमार ने एक विशेष जांच दल का गठन किया है। उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा प्रतीत होता है कि ‘हैलोज़न' के अधिक गर्म हो जाने से पंडाल में बिजली के तार में आग लग गई, जो बाद में हर जगह फैल गई।'' अधिकारियों ने बताया यह पंडाल ‘एकता क्लब पूजा समिति' का था। आग लगने के बाद वहां भगदड़ मच भी गई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पंडाल के अंदर हादसे के समय 300-400 लोग थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
PunjabKesari
मृतकों में ये हैं शामिल:-
1-अंकुश सोनी पुत्र दीपक उम्र 10, जेठूपुर
2-जया देवी, पत्नी रामापति उम्र -45, पुरुषोत्तमपुर
3-नवीन उम्र -10
4-आरती देवी, उम्र -48
5-हर्षवर्धन उम्र -8


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static