फिरोजाबाद में DAP वितरण के दौरान फायरिंग: गोली लगने से किसान जख्मी, सहकारी समिति पर मची भगदड़

punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2022 - 11:39 PM (IST)

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना जसराना क्षेत्र की साधन सहकारी समिति स्यौंडा पर डीएपी वितरण के दौरान अचानक गोली चलने से किसानों में भगदड़ मच गई और एक किसान गोली लगने से घायल हो गया।
PunjabKesari
पुलिस के अनुसार स्यौंडा निवासी किसान विजेंद्र सिंह के पैर में गोली लग गयी। इससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किसान को उपचार के लिए जसराना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इसके बाद डीएपी का वितरण भी पुलिस की मौजूदगी में हुआ।       
PunjabKesari
पुलिस ने गोली चलाने वाले की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक थाना जसराना क्षेत्र की साधन सहकारी समिति स्यौंडा पर सोमवार की सुबह से ही डीएपी का वितरण हो रहा था। इस दौरान स्यौंडा एवं खेरिया अहमद गांव के किसान आपस में भिड़ गए। इस बीच अचानक किसी ने गोली चला दी।       
PunjabKesari
पुलिस ने गोली चलाने वाले के रूप में खेरिया निवासी एक युवक को चिन्हित किया है। वह मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static