पहले प्रेमिका की हत्या, फिर खुदकुशी…नोएडा में वेलेंटाइन डे पर दिल दहला देने वाली वारदात

punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 03:42 PM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में वेलेंटाइन डे के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-107 रोड पर खड़ी एक कार के अंदर प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पिस्टल और कारतूस बरामद
पुलिस के अनुसार, राहगीरों ने कार के अंदर संदिग्ध हालत में दो लोगों को देखा और सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का दरवाजा खुलवाया तो अंदर युवक और युवती खून से लथपथ मिले। जांच के दौरान कार से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं।

सुसाइड की वजह साफ नहीं 
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, दोनों मृतक मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

प्रेमी प्रसंग में सुसाइड की आशंका 
पुलिस को आशंका है कि पहले युवक ने युवती की हत्या की उसके बाद खुद गोली मारकर सुसइड कर ली। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है, जिसके बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static