''अखिलेश यादव खुद ही नहीं चाहते यादव समाज का भला'', बसपा के पूर्व विधायक शिव प्रसाद का सपा प्रमुख पर आरोप
punjabkesari.in Saturday, Aug 19, 2023 - 06:41 PM (IST)

Lucknow News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव ने शनिवार को अपनी नई सर्वजन सुखाय पार्टी के गठन का ऐलान किया। इसी दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर परिवारवाद को बढ़ावा देने और यादव समाज का अहित करने का गंभीर आरोप लगाते हुए निशाना साधा।
‘सैफई परिवार' ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया है- शिवप्रसाद
लखनऊ के प्रेस क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होने कहा कि ‘सैफई परिवार' ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। सपा के लोगों ने सत्ता में आकर यादवों को बर्बाद करने का काम किया है। इस परिवार ने अपने परिवार को ही सिर्फ आगे बढ़ाया है। यह लोग अपना गोत्र बढ़ाना चाहते है, दूसरे यादव परिवार को बर्बाद करना चाहते है। उनके शासन काल में किए गए कार्यों की वजह से अन्य बिरादरी के लोग भी पूरी यादव बिरादरी के प्रति नफरत व घराना का भाव रखने लगे है।
'सैफई परिवार ने यादव को कभी नहीं दिया सम्मान '
शिव प्रसाद ने कहा कि सपा के लोग कानून व्यवस्था की बात करते है, इनके समय में इनके मंत्री के गनर को कोर्ट में दिनदहाड़े गोली मार दी गई, जिसको अभी तक न्याय नहीं मिला। सैफई परिवार ने यादव को कभी सम्मान नहीं दिया, सत्ता जब जब इनकी सत्ता रही तब तब उतनी ज्यादा हत्या यादवों की हुई।
ये भी पढ़ें..
- UP Crime News: अवैध संबंध के चलते महिला ने पति को उतारा मौत के घाट, प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश
'सर्वजन सुखाय पाटर्ी राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी'
उन्होंने कहा कि सर्वजन सुखाय पाटर्ी गोत्रवाद, जातिवाद परिवारवाद, धार्मिक उन्माद से दूर रहकर सर्वजन सुखाय के आधार पर मानवतावादी राष्ट्रवाद की अवधारणा पर कार्य करेगी। पाटर्ी 2024 के लोकसभा चुनाव में लगभग सात सीटों अपने उम्मीदवारों को उतारेगी और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।