IAS Abhishek Singh: अयोध्या के लिए रोज भेजते हैं 5 फ्री बसें, जौनपुर से MP बनने की तैयारी में अभिषेक सिंह?

punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2024 - 04:19 PM (IST)

जौनपुर: IAS पद से वीआरएस लेने वाले अभिषेक सिंह इन दिनों चार्चाओं में बने हुए हैं। इसका मुख्य कारण है जौनपुर से अयोध्या तक स्पेशल फ्री बस की सेवा देना। अभिषेक सिंह के द्वारा हर दिन 5 बसे अयोध्या के लिए भेजी जाती हैं, इसके जरिए फ्री में भक्तों को रामलला का दर्शन कराया जाएगा। 

हर रोज की भांति आज भी अभिषेक सिंह के द्वारा 5 बसों को हरी झंडी दिखाई गई, जिसकी फोटो अपने शोसल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि "जौनपुर निषाद रथ, जौनपुर की विकास यात्रा में एकता, आस्था और प्रेम की एक नई नज़ीर पेश करेगा ।आज सुबह पॉंच बसें अयोध्या के लिए रवाना हुईं, जिसे हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई, सबने मिलकर झंडी दिखाई । संगठित, समृद्ध और प्रसिद्घ जौनपुर !!"


बुकिंग के लिए व्हाट्सएप नंबर 
सोशल मीडिया पर शेयर हुई जानकारी के अनुसार अभिषेक सिंह ने एक बस सेवा शुरू की है। इसके जरिए फ्री में भक्तों को अयोध्या राम लला के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। ये बस सेवा चौकियाधाम से अयोध्या के लिए होगी। इसकी बुकिंग शुरू की गई है। सोशल मीडिया पर इसकी बुकिंग के लिए व्हाट्सएप नंबर भी दिया गया है। 7800011101 पर व्हाट्‌सएप करके भक्त इस बस में पंजीकरण करवा सकते हैं। इन बर्सा का नाम जौनपुर निषाद रख रखा गया है। हर दिन जौनपुर से 5 बसें चलाई जाएंगी।

जौनपुर से अयोध्या के लिए चलने वाली बसें एक दिन में ही राम लला के दर्शन करवाकर भक्तों को बापस लाएंगी। इसमें भक्तों को फ्री में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। बसें सुबह 7 बजे जौनपुर से निकलेंगी और 10 बजे अयोध्या पहुंचेंगी। 10 से 4 बजे अयोध्या में राम लला के दर्शन और भ्रमण का समय दिया जाएगा। इसके बाद 4 बजे बस वापसी जौनपुर के लिए निकलकर रात 10 बजे पहुंचेगीं।

जानिए कौन है IAS अफसर अभिषेक सिंह?
 साल 2011 बैच के IAS अफसर अभिषेक सिंह को इस्तीफा दिए करीब चार महीने का समय बीत जाने के बाद भी उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। अभिषेक ने अक्टूबर, 2023 में इस्तीफा दिया था। नियुक्ति विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अभी इस्तीफा मंजूर होने में कुछ महीने और लग सकते हैं, क्योंकि केंद्र सरकार के निर्देश पर नियुक्ति विभाग ने उन सभी जगहों से एनओसी मांगी है, जहां-जहां अभिषेक तैनात रहे हैं। एनओसी केंद्र सरकार को भेजे जाने के बाद इस्तीफे को मंजूरी मिलेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static