पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे वृन्दावन, रितेश्वर महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

punjabkesari.in Thursday, Jun 05, 2025 - 07:39 PM (IST)

Vrindavan News, (मदन सारस्वत): उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह इन दिनों राजनीति से दूर एक दिवसीय धार्मिक यात्रा पर है। आज वह अपने काफिले के साथ वृंदावन के बारह घाट स्थित श्री लाडली निकुंज आश्रम पर पहुंचे। जहां उन्होंने रितेश्वरानंद महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान महाराज श्री ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को मोर पंख से बनी पगड़ी पहनाकर उज्वल भविष्य की कामना की।
PunjabKesari
इस दौरान पत्रकारों से रूबरू पूर्व सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह ने कहा कि वह राजनीति से हटकर धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। इसलिए वह राजनीति से जुड़े किसी मुद्दे पर कोई चर्चा करना नहीं चाहते हैं। कहा कि गुरुजन उन्हें पुत्र रूप में मानते हैं, इसलिए आज वह अपने गुरुजन के दर्शनों के लिए आए है, जिसे वह अपना शौभाग्य मानते है। उन पर लगाए मुकदमे के दौरान आने वाले दिक्कतों के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें कभी भी किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा था। उन्होंने डटकर मुकाबला किया। क्योंकि वह जानते थे, कि वह किसी भी प्रकार से गलत नहीं है। वही उन्होंने परिवार व समाज के लोगों को संदेश देते हुए कहा कि ऐसी परिस्थिति में कोई भी हो उसका साथ नहीं छोड़ना चाहिए,ऐसी परिस्थिति में ही लोग आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाते है।
PunjabKesari
भारतीय कुश्ती प्रवाहित होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दो साल लगे लेकिन फिर से भारतीय कुश्ती संघ बहाल हुई है, सुचारू रूप से कुश्ती शुरू हुई, जिसमे एशिया से 21 मेडल आए है, जिसमें मथुरा की एक बेटी ने भी पदक जीता है, जिसमें सरकार पूर्ण सहयोग मिल रहा है। वही बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर चल रहे विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सरकार का फैसला है, इस बारे में उन्हें किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है, वह धार्मिक यात्रा पर निकले है। इससे पूर्व उन्होंने अपने साथ आए लोगों को महाराज जी से आशीर्वाद ग्रहण कराया। इसके बाद वह अपने काफिले के साथ अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static