पूर्व सपा विधायक हाजी इकराम बोले- मुस्लिमों के सबसे बड़े दुश्मन हैं अखिलेश, आजम खान को उन्होंने ही जेल में सड़वाया

punjabkesari.in Tuesday, Feb 01, 2022 - 01:19 PM (IST)

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में महज गिनती के कुछ दिन बचे है। सभी राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार करने के साथ एक दूसरे पर निशाना साधने पर कोई कसर नहीं छोड़ रहें हैं। इसी बीच मुरादाबाद देहात सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हाजी इकराम कुरैशी का एक बड़ा बयान सामने आया है, जो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, इकराम कुरैशी  ने सोमवार रात एक कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस ही मोदी और योगी से बचा सकती है। उन्होंने कहा कि 'मुसलमानों एक हो जाओ और कांग्रेस का हाथ मजबूत करो। क्योंकि मुसलमान अगर कहीं हिफाजत से रह सकता है तो वो सिर्फ कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस ही वो अकेली पार्टी है जो 2024 में मोदी को सत्ता में आने से रोक सकती है।'

इसके साथ ही हाजी इकराम ने कहा कि सपा मुसलमानों की सबसे बड़ी दुश्मन है। मुसलमानों का इतना नुकसान भाजपा ने भी नहीं किया जितना समाजवादी पार्टी ने किया है। वहीं अखिलेश यादव पर हमलावर होते हुए हाजी ने कहा मुस्लिम लीडरशिप को खत्म करने के लिए अखिलेश यादव ने आजम खां को जेल में सड़वाया है। आजम को जेल में रखने में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव का हाथ है। 

बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी हाजी इकराम कुरैशी देहात सीट से 2017 में सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। इस बार सपा से टिकट कट जाने पर उन्होंने एक सप्ताह पहले ही कांग्रेस ज्वाइन की है। कुछ दिन पहले तक अखिलेश यादव को देश का सबसे ईमानदार नेता कहने वाले हाजी इकराम कुरैशी अब लगातार अखिलेश पर हमलावर हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static