फर्जी किसान बनकर सरकारी कर्मचारी ने CM Yogi से लिया पुरस्कार..... चार लोगों की मौत, पढ़ें यूपी 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Saturday, Jul 29, 2023 - 05:48 AM (IST)

लखनऊ: फर्जी किसान बनकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आम महोत्सव में पुरस्कार एक सरकारी कर्मचारी ने लिया है। जब मामला खुला तो अधिकारियों के होश उड़ गए। अब विभाग के अधिकारियों ने जांच की बात कर रहे है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आज यानी शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां पर जिले के पुरवा थाना क्षेत्र के तुसरौर गांव के पास कानपुर से शव लेकर मौरावां जा रहे एम्बुलेंस को सामने से आ रहे एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मृतक की पत्नी और तीन बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई।
1-Badaun News: बदायूं में नाबालिग बच्ची से बलात्कार और हत्या के दोषी को फांसी की सजा
बदायूं: जिले की एक विशेष अदालत ने आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या करने के दोषी को शुक्रवार को मृत्युदंड की सजा सुनायी और दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया। शासकीय अधिवक्ता (विशेष अभियोजक पॉक्सो अधिनियम) वीरेंद्र कुमार ने बताया कि विशेष पॉक्सो अदालत के न्यायाधीश दीपक यादव ने नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार और उसकी गला दबा कर हत्या करने के दो साल पुराने मामले में आरोपी गुफरान (32) को शुक्रवार को दोषी करार देते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई।
2-मामूली कहासुनी में पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी को उतारा मौत के घाट
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां पर एक युवक अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी युवक नशे की हालत में वह अपने आठ माह के बेटे को लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया और उसे ट्रैक पर रखने लगा, तभी वहां पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
3- UP: ग्राम प्रधान के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने बरामद किए 34 खोखे...इलाके में दहशत का माहौल
Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 6 बदमाशों ने रात को ग्राम प्रधान के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा परिवार सहम गया। बदमाशों के जाने के पीड़ित परिवार ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
4-नहीं थम रही दरिंदगी! बलिया में 17 साल की लड़की को अगवा कर किया दुराचार
बलिया: जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 साल की किशोरी 12 जुलाई को लापता हो गयी।
5- Unnao News: महाराष्ट्र पुलिस ने उन्नाव के शुक्लागंज में मारा छापा, चेयरमैन कौमुदी पांडे के पति को दुष्कर्म मामले में किया गिरफ्तार
Unnao News: उन्नाव जनपद के शुक्लागंज की चेयरमैन कौमुदी पांडे के पति संदीप पांडे को महाराष्ट्र पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में छापेमारी कर हिरासत में ले लिया। गुरुवार देर शाम सिविल ड्रेस में शुक्लागंज पहुँची महाराष्ट्र पुलिस ने नेहरू नगर कार्यालय से संदीप पांडे को हिरासत में लिया और ई-रिक्शा से गंगाघाट कोतवाली ले आई।
6- तीन तलाक साबित करने के लिए सिर्फ पत्नी का बयान पर्याप्त नहीः हाईकोर्ट
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तीन तलाक के मामले में कहा कि केवल एक लिखित बयान में यह कहना कि पति ने अमुक तारीख को तीन तलाक दिया, को अंकित मूल्य पर नहीं लिया जा सकता है। पति द्वारा इसे सिद्ध करने की आवश्यकता है।
7-UP News: इलाहाबाद HC में MLA अब्बास अंसारी की याचिका पर फैसला सुरक्षित, FIR को दी थी चुनौती
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की याचिका पर फैसला सुरक्षित कर लिया है। विधायक अब्बास अंसारी ने याचिका दायर कर पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट को रद्द करने की मांग की थी। अब्बास ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा से विधायक हैं।
8- UP ATS ने 50 हजार के इनामी जाली नोट तस्कर को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान में छपे नोटों की करता था सप्लाई
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने जाली नोट तस्कर गिरोह के 50 हजार रुपए के इनामी सदस्य सुभाष मंडल को शुक्रवार को वाराणसी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने एक बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के निवासी सुभाष मंडल (26) की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
9- Ram Mandir: जनवरी 2024 में होगा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव, 5 लाख रामभक्तों के आने की है उम्मीद
Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्य लगातार जारी है। जल्द ही राम भक्तों का इंतजार खत्म होगा और राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएंगा। राम मंदिर ट्रस्ट अगले साल मकर संक्रांति पर्व पर या उसके आसपास राम जन्मभूमि पर भगवान राम की नयी मूर्ति के अभिषेक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करेगा।
10- स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ लगे पोस्टर, लिखा- यह पागल जहां भी दिखे नजदीकी पागलखाने में भेजें
वाराणसी: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ज्ञानवापी मामले पर बयान देकर एक बार फिर चर्चा में आ गए है। मौर्य ने कहा कि अगर सर्वे होना है तो फिर केवल ज्ञानवापी का ही क्यों हो, देश के सभी हिन्दू मंदिरों की भी जांच होनी चाहिए। यही नहीं उन्होंने दावा कि देश के अधिकांश हिन्दू मंदिर बौद्ध मठों को तोड़कर बनाए गए हैं।