पूरे उत्तर भारत में 14 जनवरी से और कड़ाके की ठंड, 4 डिग्री तक जा सकता है पारा...साइंटिस्ट भी हैरान

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2023 - 06:13 PM (IST)

लखनऊ: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन 14 जनवरी ठंड और बढ़ने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा। 16 से 18 जनवरी के बीच ठंड का पीक होगा। लाइव वेदर ऑफ इंडिया के संस्थापक नवदीप दहिया (Navdeep Dahiya) ने उत्तर भारत के मौसम की जानकारी दी।

 

Don't know how to put this up but upcoming spell of #Coldwave in #India look really extreme during 14-19th January 2023 with peak on 16-18th, Never seen temperature ensemble going this low in a prediction model so far in my career.
Freezing -4°c to +2°c in plains, Wow! pic.twitter.com/pyavdJQy7v

— Weatherman Navdeep Dahiya (@navdeepdahiya55) January 11, 2023

मैंने अपने करियर में ऐसा नहीं देखा- साइंटिस्ट 
दहिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘समझ में नहीं आ रहा है कि इसे क्या कहा जाए। मैंने अपने करियर में ऐसा नहीं देखा कि उत्तर भारत में तापमान (Temperature) इतना नीचे चला जाए। यह चौंकाने वाला भी है। 14 से 18 जनवरी के बीच उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में माइनस 4 डिग्री से 2 डिग्री सेंटीग्रेड के तापमान रह सकता है’। नवदीप दहिया ने बताया है कि 14 जनवरी से कोहरा भी पड़ेगा। इससे रात के तापमान में गिरावट आएगी। अगर कोहरा ज्यादा दिन रहा तो तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच सकता है। नवदीप दहिया ने लिखा है कि जनवरी के शुरुआती 11 दिन जैसे रहे हैं और आने वाले दिन जैसे दिख रहे हैं, इसको देखते हुए लगता है कि जनवरी 2023, 21वीं सदी का सबसे ठंडा महीना हो सकता है।

PunjabKesari

तापमान और गिरने की आशंका- मौसम विभाग
भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान यानी आईएमडी (IMD) ने भी शनिवार यानी 14 जनवरी से दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में शीतलहर की आशंका जताई है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबादी भी हो सकती है। इससे तापमान और गिरने की आशंका है। IMD के मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि साल 2006 में भी दिल्ली में ऐसी ही स्थिति पैदा हुई थी। तब न्यूनतम तापमान गिरकर 1.9 जिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 2013 में भी ऐसी ही ठंड और शीतलहर पड़ी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static