यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने बोला हमला, कहा- कांग्रेस में गांधी परिवार का हित पार्टी और देशहित से सर्वोपरि

punjabkesari.in Saturday, Jun 25, 2022 - 06:05 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस में गांधी परिवार का हित पार्टी और देशहित से हमेशा से ऊपर रखा गया है जिसके दुष्परिणामस्वरूप लोकतांत्रिक देश को 47 साल पहले आपातकाल से जूझना पड़ा था।       

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के सम्मान समारोह के दौरान पाठक ने कहा कि कांग्रेस में हमेशा से गांधी परिवार के हितों को पार्टी और देशहित से ऊपर रखा गया। देश में इमरजेंसी लागू करना भी इसी नीति का हिस्सा रहा। यह अलोकतांत्रिक निर्णय जो आपातकाल के रूप में जबरन देश पर थोपा गया भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज है, इस अनैतिक और दमनात्मक कृत्य के लिए देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।      

उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लोगों से अंग्रेजी शासन से भी बुरा व्यवहार किया गया, इस निर्णय का विरोध करने वालों को कड़ी यातनाएं दी गईं, अकारण ही लाखों लोगों को जेल में ठूंस दिया गया। अदालतों और प्रेस पर भी सरशिप लगा दी गई। इसके बावजूद लाखों लोकतंत्र सेनानियों ने यातनाओं को सहते हुए इस अनैतिक निर्णय का न सिफर् विरोध किया बल्कि तानाशाही सरकार को सबक भी सिखाया। उन्होंने आपातकाल के खिलाफ संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की पुर्नस्थापना में लोकतंत्र सेनानियों का बड़ा योगदान है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static