प्रयागराज में लगातार बढ़ रहा है गंगा और यमुना का जलस्तर, SDRF और गोताखोर तैनात

punjabkesari.in Tuesday, Jul 18, 2023 - 03:33 PM (IST)

Prayagraj News: पड़ोसी राज्यों उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा का असर तीर्थराज प्रयाग में नजर आने लगा है। दोनो नदियों के जलस्तर में क्रमश: पिछले 24 घंटे के दौरान 44 और 46 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

PunjabKesari

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान गंगा और यमुना दोनो नदियों के जलस्तर में क्रमश: 44 और 46 सेंटीमीटर की वृद्धी दर्ज की गई है। सोमवार को 8 बजे गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 78.31, छतनाग में 75.06 और यमुना (नैनी) में 75.50 मीटर दर्ज किया गया था। मंगलवार की सुबह 8 बजे गंगा का फाफामऊ में गंगा जलस्तर 14 सेंटीमीटर बढ़कर 78.45 मीटर, छतनाग में 44 सेंटीमीटर की वृद्धी के साथ 75.50 और यमुना (नैनी) 46 सेंटीमीटर बढ़ोत्तरी के साथ 75.96 मीटर दर्ज किया गया है।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि प्रयागराज में गंगा का 84 मीटर पर खतरे का निशान है। यहां तक अभी बाढ़ का पानी पहुंचना मुश्किल है। बावजूद इसके निचले इलाकों में सतर्कता के निर्देश जारी किए गए हैं। वर्तमान में पांच राहत शिविर तैयार कराए गए हैं। जलस्तर में अधिक वृद्धि होने पर 16 अन्य शिविर संचालित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर संगम एवं दशाश्वमेध घाट पर एसडीआरएफ तैनात की गई है। गोताखोर, जल पुलिस और पीएसी बाढ़ राहत की दो कंपनियां लगाई गई हैं। करीब 40-45 स्टीमर की व्यवस्था की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static