माँ, माटी और मनुष्यता के महात्म्य को अभिनंदित करने का पुण्य प्रयास है गंगा यात्रा: योगी

punjabkesari.in Friday, Jan 31, 2020 - 05:13 PM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योेगी आदित्यनाथ ने गंगा यात्रा कोे माँ, माटी और मनुष्यता के महात्म्य को अभिनंदित करने का पुण्य प्रयास बताते हुये कहा कि यह यात्रा का समापन नहीं बल्कि‘गंगा युग'का प्रारंभ है। योगी शुक्रवार को गंगा यात्रा के समापन के अवसर पर उसका स्वागत करने के लिए अटल घाट पहुंच गए हैं। उन्होंने घाट पर पूजन के बाद गंगा की आरती की। गंगा पूजन व आरती के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पांचों दिनों में इस यात्रा नेे आस्था और अर्थव्यवस्था का अभिनव संगम बनाया है। मैं उन सभी गंगा भक्तों का हार्दिक स्वागत करता हूं।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि गंगा यात्रा माँ, माटी और मनुष्यता के महात्म्य को अभिनंदित करने का पुण्य प्रयास है। यह यात्रा का समापन नहीं बल्कि‘गंगा युग'का प्रारंभ है। उन्होंने कहा कि आजीविका एवं आराधना के संगम से आकांक्षाओं की पूर्ति मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है। गंगा यात्रा मोक्ष मार्ग के अन्वेषण का एक पड़ाव है। सभी श्रद्धालुओं का प्रयास एक दिन गंतव्य तक अवश्य पहुंचेगा।योगी ने कहा कि नमामि गंगे परियोजना शुरू होने के बाद लोग गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। गंगा आस्था के साथ अर्थव्यवस्था का मार्ग है। पांच दिनों की 1338 किलोमीटर की गंगा यात्रा में विभिन्न तरह के रचनात्मक कार्यक्रम हुए। उन्होंने गंगा के किनारे के गांव में केमिकल का प्रयोग न करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने मौजूद लोगों को गंगा की निर्मलता, अविरलता व स्वच्छता का संकल्प दिलाया।
PunjabKesari
सीएम ने कहा कि गुरूवार रात मुझे फरुर्खाबाद की घटना की जानकारी होने के बाद बेहद चिंता थी। एक दरिंदेे ने 23 बच्चोंं को बंधक बना रखा था। मां गंगा की कृपा से सभी बच्चे सकुशल बाहर निकाला हैै। इसके लिए मैं पुलिस फोर्स को बधाई देना चाहता हूं। गंगा यात्रा में शामिल हुए सभी गंगा यात्रियों का हार्दिक अभिनंदन भी करता हूं। गंगा यात्रा शुरू होने के पहले दिन ही मौसम खराब था। बारिश की आशंका थी पर आज मौसम सुहाना है। उत्तर प्रदेश के दो शहरों बिजनौर और बलिया से 27 जनवरी को शुरू हुई गंगा यात्रा शुक्रवार को कानपुर पहुंची। 
PunjabKesari
गंगा यात्रा के समापन के अवसर पर समागम स्थल गंगा बैराज के अटल घाट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला पहुंचा। वहां पहले से मौजूद अन्य मंत्रियों, विधायकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, कमलरानी वरूण, सुरेश राणा, सूर्य प्रताप शाही, बलदेव सिंह औलख समेत अन्य मंत्रियों तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ गंगा दर्शन किया। अटल घाट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा पूजन के साथ आरती भी की। पूजन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पूरी सरकार देखने को मिली।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static