मुजफ्फरनगर में अखिलेश पर बरसे अमित शाह, कहा- इस बार सपा का सूपड़ा होगा साफ

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2024 - 02:50 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह आज मुजफ्फरनगर में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी जनसभा को संबोधित किया। शाहपुर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साध। उन्होंने इस बार लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ होगा।

गृहमंत्री अमित शाह ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने आतंकवाद को समाप्त किया है। कांग्रेस होती तो अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनता, भाजपा ने जो कहा उसे कर के दिखाया है। अब उत्तर प्रदेश से गुंडे माफिया का सफाया हो रहा है, माफिया प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। पीएम मोदी ने देश को मजबूत किया है जो भ्रष्टाचार करेगा वह जेल जाएगा। मोदी सरकार ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर किसानों का सम्मान बढ़ाया है।

उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि जो बसपा और सपा की सरकार में चीनी मिले बंद हुई है। जब कि भाजपा ने 20 बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक राम मंदिर के मुद्दे को लटका कर रखा। मोदी सरकार ने केस भी जीता और मंदिर भी बनवाया। उन्होंने कहा कि 12 लाख करोड़ का घपाला करने वाले इंडिया गठबंधन ने दिल्ली में रैली की। मोदी ने 2014 में कहा था कि जिसने भ्रष्ठाचार किया है उसे जेल भेजने के लिए कहा  था उसे जेल भेजा गया। लेकिन इंडिया गठबंधन ने दिल्ली के रामलीला मैदान में भ्रष्ठाचारी बचाओं की रैली की। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार मोदी को तीसरी पर पीएम बनाने का चुनाव है। जनसभा में संजीव बलियान को विजयी बनाने की अपील की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static