तीन तलाक से मिली निजात, मुस्लिम महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मनाया दीपोत्सव

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2019 - 07:16 PM (IST)

फतेहपुर: देश में जहां दीपावली का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाये जाने की तैयारियां जोरों पर है। वहीं यूपी के फतेहपुर जिले में अलग तरीके से मुस्लिम महिलाओं द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। यहां मुस्लिम महिलाएं दीपावली पर्व के पहले दीपक जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया और तीन तलाक जैसी कुप्रथा को दूर किये जाने पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित कर खुशी का इजहार भी किया। वहीं भाजपा सदर विधायक विक्रम सिंह के आवास में पहुंची आधा सैकड़ा मुस्लिम महिलाओं ने हिन्दू महिलाओं के साथ मिलकर दीपक जलाकर खुशियां मनाई।
PunjabKesari
हिन्दू महिलाएं भी हमारे त्योहारों में होती सरीक: मुस्लिम महिला
वहीं मुस्लिम महिलाओं की माने तो वह लोग सालों से दीपावली का पर्व अपने घरों में दीपक जलाकर मानती हैं और हिन्दू परिवारों के घर जाकर इस महापर्व में सरीक होती हैं। वहीं उनका कहना है कि हिन्दू महिलाएं भी हमारे त्योहारों में आकर बधाई देती हैं, यहां भाई चारा कायम रखने के लिए ही एक दूसरे के पर्व में सरीक होते हैं।
PunjabKesari
जिले में भाई चारा कायम: BJP विधायक
वहीं सदर विधायक विक्रम सिंह ने बताया की जिले में भाई चारा कायम है। यहां मुस्लिम महिलायें दीपावली के दिन महापर्व में सरीक होकर खुशियां मानती है, जो यह फक्र की बात है। इस भाई चारे पर विधायक का कहना है कि यह उन लोगों को तमाचे के तौर पर लगा है जिन लोगों ने देश में जातिवाद का जहर घोल रखा था। हम हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई छोटे-छोटे टुकड़ो में बटने के लिए मजबूर थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 से महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए यह काम किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि  जो कार्य काजियों और मौलियों को करना चाहिए था वो काम प्रधानमंत्री को करना पड़ा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन बलिदानियों को याद करना है जिन्होंने देश की रक्षा में अपनी जान दे दी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static