राजभर को वाई श्रेणी सुरक्षा मिलने का मतलब नहीं है कि भाजपा से नजदीकियां बढ़ी हैः  सुभासपा

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2022 - 04:08 PM (IST)

हरदोईः सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर को वाई श्रेणी सुरक्षा मिलने पर भाजपा से नजदीकियों को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। जिसपर सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि सुरक्षा मिलने का मतलब यह नहीं है कि भाजपा से नजदीकी बढ़ी है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया और मीडिया में चल रही इन खबरों का खंडन किया है।

हरदोई पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने पर मीडिया और सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि भाजपा से नजदीकियां बढ़ गई हैं जिसके चलते उनको सुरक्षा दी गई है।

अर्कवंशी ने कहा कि जो खबरें चल रही हैं वह गलत है, ऐसा कुछ भी नहीं है। ओमप्रकाश राजभर मजलूम और गरीबों की लड़ाई लड़ते हैं ऐसे में तमाम उनके दुश्मन हैं कई बार उनके ऊपर हमले के प्रयास किए गए जिसको लेकर उनकी पार्टी ने पूरे प्रदेश में ज्ञापन दिया था। इन सबको लेकर गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा बढ़ाई है। सुरक्षा एजेंसियां तय करती हैं कब किसकी सुरक्षा बढ़ाई जाए। इसमें कोई विशेष बात नहीं है। जिस तरह की खबरें मीडिया में चल रही हैं उनमें सच्चाई नहीं है। सुरक्षा मिलने का मतलब यह नहीं है कि भाजपा से उनकी नजदीकियां बढ़ी हैं।

उन्होंने यह जरूर कहा ओमप्रकाश राजभर की सुरक्षा बढ़ाई गई है इसके लिए पूरी पार्टी सरकार का आभार प्रकट करती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static