घोर कलयुग: 3 बच्चों की मां आशिक के साथ हुई फरार, अब प्रेमी पर लगा रही है दुष्कर्म का आरोप

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2023 - 06:23 PM (IST)

बांदा: कहते हैं जब किसी को प्रेम का बुखार चढ़ जाता है तो ना उसे समाज का डर होता है ना ही उसे अपने परिवार को लेकर कोई चिंता बस अपने प्यार को पाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देता है। ऐसे में कितने परिवार का घर भी बर्बाद हो जाता है। ऐसा ही ताजा मामला बांदा जिले से सामने आया है, जहां पर तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। उसके बाद महिला ने प्रेमी के साथ कोर्ट  मैरिज कर ली। वहीं महिला के लापता होने के बाद सास ने थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस खोजबीन में जुट गई।  बीते 23 दिन बाद महिला अपने घर लोटी और प्रेमी के खिलाफ बंधक बनाकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक मामला पैलानी थाना का बताया जा रहा है, यहां पर तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला की सास ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरार महिला की सास की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। उसके 23 दिन बाद लौटी महिला ने एसपी से शिकायत की है। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया है कि गांव के रहने वाला एक युवक 22 दिसंबर की रात उसके घर आया। शोर मचाने पर वह भाग गया। अगले दिन 23 दिसंबर को वह खेत गई, तो युवक पहुंच गया और धमकाते हुए गाड़ी में बैठा लिया जान से मारने की धमकी दी।

थाना अध्यक्ष के मुताबिक, महिला खुद से प्रेमी के साथ भागी है। उसने फतेहपुर में शादी भी की है। दबाव बनाकर महिला को वापस बुलाया गया है। पति बदनामी की वजह से महिला को रखने के लिए तैयार नही था। मगर, पति को समझाकर महिला को उसके साथ भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि  कोर्ट मैरिज के मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static