घोसी उपचुनाव परिणाम: सपा ने बनाई बढ़त...BJP के ऑफिस में पसर गया कैसा सन्नाटा, देखिए हाल

punjabkesari.in Friday, Sep 08, 2023 - 01:18 PM (IST)

मऊ: घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से जारी है। नतीजों के रूझान आ रहे हैं। जिसमें लगातार सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे चल रहे हैं। सभी की निगाहें इस सीट के परिणाम पर टिकी हुई है। यह मतगणना कलेक्ट्रेट परिसर में हो रही है। काउंटिंग के लिए 14 टेबल बनाए गए हैं। इसमें 19 टीमें काउंटिंग करेंगी। कुल 32 राउंड काउंटिंग होगी। अभी तक 12वां राउंड की गिनती हो गई है। सभी राउंड में सपा के सुधाकर सिंह, भाजपा के दारा सिंह चौहान से आगे चल रहे हैं। उधर, अभी तक के रुझानों के बीच मऊ स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

PunjabKesari

दारा सिंह चौहान ने हाल ही में समाजवादी पार्टी से अलग होकर भाजपा का दामन थामा है। विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले दारा सिंह चौहान योगी सरकार में मंत्री थे। मगर चुनाव से ठीक पहले वह भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे। सपा ने घोसी से ही दारा सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया था और उन्होंने विधानसभा चुनावों में जीत भी हासिल की थी।बता दें कि बीते 5 सितंबर को घोसी उपचुनाव को लेकर मतदान किया गया था। 50.30 फीसदी मतदान प्रतिशत के साथ घोसी उपचुनाव की वोटिंग समाप्त हुई थी। अब देखना ये होगा कि जनता किसे उपचुनाव में जीत का ताज पहनाती है।

पिछले साल के विधानसभा चुनाव में घोसी में 58.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, पांच सितंबर को हुए विधानसभा उपचुनाव में अंतिम मतदान प्रतिशत 50.77 दर्ज किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static