Ghosi By Election Result: BJP के दारा मारेंगे बाजी या SP के सुधाकर पलटेंगे बाजी? 1 बजे तस्वीर होगी साफ
punjabkesari.in Friday, Sep 08, 2023 - 12:00 PM (IST)

मऊ: घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से जारी है। नतीजों के रूझान आने शुरू हो गए हैं। जिसमें लगातार सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे चल रहे हैं। हालांकि राउंड दर राउंड वोटों की गिनती जारी है, ऐसे में चुनावी पलड़ा किसकी तरफ भारी है, दोपहर 1 बजे आस-पास ही इसकी तस्वीर साफ हो पाएगी। सभी की निगाहें इस सीट के परिणाम पर टिकी हुई है। यह मतगणना कलेक्ट्रेट परिसर में हो रही है। काउंटिंग के लिए 14 टेबल बनाए गए हैं। इसमें 19 टीमें काउंटिंग करेंगी। कुल 32 राउंड काउंटिंग होगी।
● पहले राउंड में बीजेपी के दारा सिंह को 3203 वोट मिले, जबकि सुधाकर सिंह 3581 वोट मिले।
● दूसरे राउंड में दारा सिंह को 5472 वोट मिले, जबकि सुधाकर सिंह 6844 वोट मिले।
● तीसरे राउंड में सुधाकर सिंह 10334 वोट मिले, जबकि दारा को 8342 वोट मिले।
● चौथे राउंड में सुधाकर सिंह 14286 वोट मिले, जबकि दारा सिंह को 10219 वोट मिले हैं।
● पांचवें राउंड में सुधाकर सिंह 18946 वोट मिले, जबकि दारा सिंह को 11927 वोट मिले हैं।
● छठे राउंड में सुधाकर सिंह 22785 वोट मिले, जबकि दारा सिंह को 14228 वोट मिले हैं।
बता दें कि घोसी विधानसभा सीट पर 6 साल के भीतर चौथी बार चुनाव हुए हैं। दिलचस्प है कि PDA (पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यक) का नारा बुलंद करने वाली समाजवादी पार्टी ने क्षत्रिय बिरादरी के उम्मीदवार पर दांव लगाया है, जबकि बीजेपी की ओर से दलबदल के लिए चर्चित रहे दारा सिंह चौहान की प्रतिष्ठा दांव पर है।