हिजाब की आड़ कॉलेज के बाहर लड़कियों से करता था छेड़छाड़, बेनकाब हुआ तो फिर...

punjabkesari.in Sunday, Mar 13, 2022 - 02:04 PM (IST)

बिजनौर: यूपी के बिजनौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक कॉलेज के बाहर  बुर्का पहनकर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। उसके हाव-भाव और मर्दाना चाल से लोगों को शक हुआ तो उसे पकड़ लिया और बुर्का उठाकर देंखा तो वह आदमी निकला। वहीं, एसपी डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक नजीबाबाद के मोहल्ला पठानपुरा का रहने वाला सुहेल है, जो पिछले 3 दिन से बुर्का, नकाब पहनकर लगातार लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक यह मामला जिले के पठानपुर इलाके का  है, जहां सुहेल नाम का एक युवक बीतें की दिनों से बुर्का पहनकर स्कूल कॉलेज में पढ़ने जाने वाली युवतियों व महिलाओं के साथ बुर्के की आड़ में छेड़खानी कर रहा था। छेड़खानी की शिकार हुई युवती व महिलाएं शर्म के मारे मनचले बहरूपिया युवक को लड़की समझ कर अपनी जुबान खोलने में हिचक रही थी, लेकिन आज बुर्का पहने मनचला युवक सुहेल बस का इंतजार कर रही महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहा था।शक होने पर छेड़खानी की शिकार हुई महिलाओं ने शोर मचा दिया फिर क्या था मौके पर मौजूद राहगीरों ने मनचले की पिटाई करनी शुरू कर दी। हिजाब की आड़ में छेड़खानी कर रहे सुहेल का चेहरा बेनकाब हो गया। 

वहीं, इस मामले में पुलिस अधीक्षक बिजनौर डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने फिलहाल आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। एसपी के मुताबिक पकड़े गए मनचले युवक के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Related News

static