Gorakhpur: नेग लेकर लौट रही किन्नर पर बदमाशों ने तड़तड़ाई गोलियां, BRD मेडिकल कॉलेज रेफर
punjabkesari.in Sunday, Mar 19, 2023 - 11:39 PM (IST)

गोरखपुर (रुद्र प्रताप सिंह): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) में बदमाशों (Punks) ने एक किन्नर को गोली मार दी। घटना के वक्त किन्नर बधाई गाकर नेग लेकर लौट रही थी। जैसे ही वो गाड़ी में बैठने जा रही थी, उसी समय बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) शुरू कर दी। जिसमें एक गोली किन्नर तान्या (Shemale Tanya) (35) की पीठ में लगते ही उसकी हालत गंभीर हो गई। तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल (Hospital) भेजा गया। जहां, डॉक्टरों (Docter) ने उसकी हालत गंभीर देख उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज (BRD Medical Collage) रेफर कर दिया।
पूरी घटना गोरखपुर के सहजनवा इलाके की है। घटना की वजह बंटवारे को लेकर आपसी विवाद बताया जा रहा है। घायल किन्नर तान्या के साथियों ने सहजनवां इलाके के एक मोहल्ले में रहने वाली एक किन्नर के ऊपर गोली मरवाने का आरोप लगाया है। किन्नर तान्या के मुताबिक, बदमाशों ने 6 से 8 राउंड गोलियां चलाई। जिसमें दो गोली तन्या के पीठ में लग गई। गोली लगते ही वह वहीं गिर गई। आसपास के लोग गोली चलने की आवाज सुनकर उस तरफ दौड़े। इस बीच लोगों को आता देख बाइक सवार बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल किन्नर को अस्पताल ले गई। जहां, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। सहजनवा के थानेदार नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया, किन्नरों के इलाकों का बंटवारे के विवाद में गोली चली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

सूडान में संघर्षरत पक्षों ने अस्थायी संघर्ष-विराम पर सहमति जताई : अमेरिकी-सऊदी मध्यस्थ

तालिबान ने जारी की नई 'हिट-लिस्ट', नवाज शरीफ की बेटी मरियम और आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह का नाम शामिल

पाकिस्तान टीटीपी की ''हिट लिस्ट'' में मरियम नवाज और गृह मंत्री सनाउल्लाह

‘जनादेश 2024’ के लिए JJP का अभियान शुरू, पार्टी के शीर्ष नेताओं ने प्रशिक्षण शिविर में किया मंथन