यूपी में  "INDIA"गठबंधन की बढ़त से घबराई सरकार-  अखिलेश ने लगाया धीमी काउंटिंग का आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 12:37 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सीटें कम होने पर दबाव बना कर यूपी में धीमी काउंटिंग कराई जा रही है। आप को बता दें कि उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों पर सुबह 8 बजे मतगणना जारी है। यूपी की 80 सीटों में से "INDIA"को 43 सीटों पर बढ़त मिली जबकि एनडीए गठबंधन को 36 सीटों पर आगे चल रही है।

ये भी पढ़ें:- UP में ⁩पुराने गढ़ों में BJP को झटका, कई दिग्गज पीछे...INDIA गठबंधन से मिल रही कड़ी टक्कर

Loksabha Election Result 2024: उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों पर सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो गई है। वोटों की गिनती 75 जिलों के 81 केंद्रों पर की जा रही है। पिछले दो चुनावों में यहां की जनता ने भाजपा का साथ दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में देखना होगा कि जनता किसके साथ देती है। उत्तर प्रदेश में मतगणना शुरू होने के साथ ही सबसे पहले पोस्ट बैलेट से गणना शुरू होगी। इसके आधे घंटे बाद ईवीएम से गणना शुरू की जाएगी। वहीं, अगले दो घंटों में रूझान आना शुरू हो जाएंगे। एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को लाभ होने की संभावना जताए जाने के बाद विपक्षी दलों सपा-कांग्रेस ने मतगणना के लिए कमर कस ली है। विपक्षी दलों द्वारा एग्जिट पोल को नकार देने के बाद भाजपा ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा वर्ष 2019 का इतिहास दोहराएगी या फिर सपा-कांग्रेस गठबंधन बाजी मारेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static