लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन नहीं है चुनौती, 73 से अधिक सीटें जीतेगी बीजेपी: केशव

punjabkesari.in Tuesday, May 22, 2018 - 12:40 PM (IST)

मुरादाबादः उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि भ्रष्टाचार की शिकायतों को सरकार गंभीरता से ले रही है और उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करेंगे।  मौर्य ने कहा कि कितना भी बड़ा आदमी हो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन चुनौती बनेगा,लेकिन 73 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है।

 राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा कि इसका जनता बेहतर जवाब देगी। मौर्य ने आज मुरादाबाद के निरीक्षण भवन पहुंच कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कहा कि वह देश और प्रदेश को क्रप्शन से मुक्त करना चाहते हैं, लिहाजा जो भी क्रप्शन करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही होगी। 2019 में बन रहे विपक्षी गठबंधन को वो अपने लिए चुनौती नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा की आने वाले लोकसभा चुनाव में वह उत्तर प्रदेश से 73 से ज्यादा सीटें लेकर आएंगे।   

राहुल गांधी के पीएम मोदी पर लगायेए गए आरोप पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब जनता देगी। अधिकारियों के क्रप्शन को लेकर उन्होंने कहा की कितना ही बड़ा आदमी हो उस पर कार्यवाही होगी। भ्रष्टाचार की शिकायतों को सरकार गंभीरता से ले रही है। शिकायतों के जितने भी मामले सरकार के संज्ञान में लाए गए हैं उन पर सरकार द्वारा कडी कार्रवाई की गई है।  

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनी है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यकर्ताओं की बात गंभीरतापूर्वक सुनने और उनके शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश में सडकें गढ्ढामुक्त करने के अभियान की बाबत कहा कि सडकें पहले से बेहतर हुईं हैं।बावजूद इसके इस बार गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री प्रयुक्त करते हुए मजबूत सडकों का निर्माण किया जाएगा जो दस-पंद्रह सालों तक टिकाऊ बनी रहें। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्य मंत्री गुलाबदेवी और संभल सांसद सत्यपाल सैनी मौजूद थे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static